Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने की मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों व पुलों की...

मंत्री जोशी ने की मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों व पुलों की समीक्षा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कराया जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।  उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो।कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा डामरीकरण के कार्यों को तय समय सीमा पर किए जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन ने जिन पर आपत्तियां लगाई है, उन आपत्तियों को शीघ्र दूर कर दुबारा शासन को भेजी जाए। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को वन स्वीकृति से संबंधित विसंगतियाओं को शीघ्र समाधान कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा जिन स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो गए है, उन स्थानों पर बोर्ड लगाए जाए। काबीना मंत्री ने कहा कि जल्द ही जैंतनवाला, मंसदावाला एवं विलासपुर कांडली में करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाली सड़क निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया जाऐगा। उन्होंने मंदाकिनी विहार पुल, सालावाला एवं सलियावाला पुल निर्माण के कार्यों को भी प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों यथा क्यारा-धनोल्टी, गढ़-बुरासखण्डा, बार्लोगंज-चामासारी जैसी महत्वपूर्ण सड़कों की पर भी प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, ईई जितेन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments