Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डसमस्त कोचों को दिया जाएगा पांच का पंच का लक्ष्य, किया जाएगा...

समस्त कोचों को दिया जाएगा पांच का पंच का लक्ष्य, किया जाएगा कॉन्क्लेव का आयोजनः रेखा आर्या

देहरादून। अपने कैम्प कार्यालय में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलो की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलो की सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के दिशानिर्देश दिए।कहा कि इसी वर्ष अक्टूबर-नवम्बर माह में राज्य में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं जिसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रहीं हैं।
साथ ही बैठक में कोचों को ट्रेनिंग की आवश्यकता,उन्हें स्पोर्ट्स ट्रेनिंग की आवश्यकता,ओपन हाउस डिस्कशन सहित कुल पांच जिम्मेदारी दी गई है जिसे हमने पांच का पंच के रूप में जिम्मेदारी देने का काम कर रहे हैं। ऐसे हमारे सभी 500 कोचेस हर प्रकार से सशक्त हो जाएं ताकि वह आने वाले खिलाड़ियो को भी सशक्त कर सकें। वहीं जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलो में हम अच्छा पर्दशन कर सके इसके लिए सभी कोचों को तैयार करने के लिए जल्द ही कॉन्क्लेव का आयोजन मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में किया जाएगा जिसकी संभावित तिथि 21 या 22 फरवरी 2024 होगी।
कहा कि राष्ट्रीय खेलो का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है। ऐसे में सभी खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल लेकर आएं इसके लिए अधिकारियों को कोचों को तैयार करने के लिए कहा गया है साथ ही सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके लिए अभी से अधिकारियों को आयोजन से सम्बंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। इस अवसर पर बैठक में सचिव अमित सिन्हा जी,निदेशक जितेंद्र सोनकर जी,जॉइंट डायरेक्टर अजय अग्रवाल जी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments