Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डडीजीपी ने की प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान की समीक्षा

डीजीपी ने की प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान की समीक्षा

देहरादून: सूबे के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ऑपरेशन स्माइल अभियान की समीक्षा कीI इसके तहत प्रदेश में गुमशुदा बच्चों, महिला व पुरूषों की समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया कि प्रदेश में विगत 23 वर्षों में कुल बालक-5662, बालिका-4896, महिला-12701 व पुरूष-13784 गुमशुदा हुये, जिनमें से बालक-5437 (96%), बालिका-4705 (96%), महिला-11399 (90%) व पुरूष-11174 (81%) को बरामद किया जा चूका है।

ऑपरेशन स्माइल अभियान के चलते गुमशुदा लोगों को तलाश करने के लिए टीम का गठन किया गया हैI जिनमें जनपद देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में चार टीम, शेष जनपदों व रेलवेज में एक टीम का गठन किया गया। वहीं प्रदेशभर में कुल 26 टीमों का गठन किया गया हैI प्रत्येक टीम में उपनिरीक्षक-1, आरक्षी-4 को नियुक्त किया गया है। अभियान जनपद के ऐसे स्थान जहां गुमशुदाओं के मिलने की सम्भावना अधिक है, जैसे शेल्टर होम्स, ढाबे, कारखाने, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थानों, आश्रमों आदि में अभियान में चलाया जा रहा है।

इसके अलावा यदि गुमशुदा के किसी अन्य राज्य में मिलने की सूचना प्राप्त होती है, तो तत्काल टीम भेजकर गुमशुदा को बरामद किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। गुमशुदाओं का मिलान प्रदेश व सीमावर्ती राज्यों में बरामद लावारिस शवों से भी किया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त गुमशुदाओं को तलाश किये जाने को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा की जाती है तथा गुमशुदाओें को तलाश किये जाने के लिए समय-समय पर दिशा-निर्देश निर्गत किये जाते हैं। ऑपरेशन स्माइल में 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक कुल 568 गुमशुदाओं को बरामद किया जा चुका है।

बरामद गुमशुदाओं में उत्तराखण्ड राज्य के पंजीकृत बालक-07, बालिका-27, पुरूष-213 व महिला-283 व 38 अपंजीकृत गुमशुदाओं को बरामद किया गया है। इस अभियान में वर्ष 2015 से वर्ष 2021 तक बालक-1578, बालिका-643, महिला-604 व पुरूष-430 (कुल-3255 गुमशुदा) को बरामद किया गया है। इस प्रकार ऑपरेशन स्माइल में अब तक कुल 3823 गुमशुदाओं को बरामद किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेत प्रदेश में 1 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक 2 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments