Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़कों के हाल देख सतपाल महाराज हुए आगबबूला, उखड़वा दी 10 मीटर...

सड़कों के हाल देख सतपाल महाराज हुए आगबबूला, उखड़वा दी 10 मीटर सड़क

 देहरादून: लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर पौड़ी जिले में बीरोंखाल से लेकर मझगांव के बीच 10 मीटर सड़क को उखाडऩे के निर्देश दिए, जिसके बाद सड़क उखाड़ भी दी गई। अब इस स्थान पर सड़क निर्माण का पुन: कार्य किया जाएगा।

यह मामला इंटरनेट मीडिया में भी जोर-शोर से उठा। इसका संज्ञान लेते हुए सतपाल महाराज ने अधिकारियों को बुरी तरह खराब हुई 10 मीटर लंबे मार्ग को उखड़वाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी की जिम्मेदारी भी तय की गई। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 10 मीटर सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया गया है। इस इस स्थान पर निर्धारित मानक के अनुसार फिर से सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में असुरक्षित पाए गए 36 पुलों का एक बार फिर परीक्षण किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि क्या इन पुलों को दुरुस्त करने पर पुल भारी वाहनों के चलने योग्य बन सकते हैं या नहीं। जो पुल इस योग्य होंगे, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा, शेष को धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा।

गुजरात के मोरबी में हुई पुल दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग को प्रदेश में सभी पुलों की स्थिति जानने और उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में लोनिवि ने प्रदेश के सभी पांचों जोन की रिपोर्ट शासन को सौंपी।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में सभी पुलों का सर्वे शुरू किया जा रहा है। जिनमें भारी वाहनों का संचालन किया जा सकता है, केवल उन्हीं को ही फिर से दुरुस्त किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments