Latest news
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को लोक कार्य के लिए पद्मभूषण से किया गया सम्मानित फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहेंः सीएम धामी मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 20.79 करोड़ की वित्तीय स्वी... हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का सीएम ने किया शिलान्यास एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा फोकस, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेः डीएम डॉ. आ... मुख्य सचिव ने की प्रदेश में ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से संवाद मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक देहरादून को मिला नया नेतृत्वः डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान

[t4b-ticker]

Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तराखण्डरोड सेफ्टी-डैम सेफ्टी को लेकर लोनिवि, सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से करें...

रोड सेफ्टी-डैम सेफ्टी को लेकर लोनिवि, सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से करें सेमिनारः महाराज

देहरादून। रोड़ सेफ्टी एवं डैम सेफ्टी को लेकर लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से सेमिनार का आयोजन करवायें। मानसून सीज़न में भारी वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए जल भराव वाले स्थानों का औचक निरीक्षण करें। भूस्खलन के दौरान सड़कों से मलवा हटाने और जेसीबी की व्यापक उपलब्धता के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित सड़कों के कलमटों एवं नालियों की सफाई समय से की जाए।
पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने आगामी मानसून सीज़न को देखते हुए मंगलवार को यमुना कालोनी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की मॉनसून सीजन के दौरान अधिकारी फोन पर अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करें और जनता को होने वाली सभी समस्याओं का समय से निराकरण करें।
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सीजन हेतु मशीनों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत देहरादून के आरा घर चौक मार्ग पर 34.80 करोड़, घंटाघर दिल्ली राम चौक मार्ग पर 36.15 करोड़ और कृष्ण नगर घंटाघर चौक मार्ग पर 38.79 करोड़ के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में 28 सीटों का नवनिर्माण किया गया है जब 211 करोड़ सड़कों के नवीनीकरण का कार्य किया जा चुका है।
श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के अंतर्गत 759.19 करोड़ के 273 कार्य स्वीकृत किए गए थे जिनमें से 72 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और 104 कार्य प्रगति पर हैं। जबकि 61 कार्य में निकिता प्रक्रिया गतिमान है। उत्तर योजना के तहत अभी तक 297.90 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। नो ने बताया कि केंद्रीय सरकार स्थापना निधि अंतर्गत 13 मार्गाे के सुधारीकरण 259.01 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त कर समस्त मार्गाे में कार्य किये जा रहे हैं। समीक्षा बैठक के दौरान श्री महाराज ने बताया कि पीएमजीएसवाई एकमुश्त रखरखाव के अंतर्गत पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तानांतरित 276 मार्ग जिनकी लागत करोड़ है के सापेक्ष 136 मार्गाे में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 121 मार्गाे में कार्य प्रगति पर है और 19 मार्गाे में निविदा प्रक्रिया गतिमान है। उक्त योजना के तहत अभी तक 178.67 करोड़ का व्यय किया जा चुका है। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, प्रमुख अभियंता दीपक यादव सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments