Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा के खेल से असहमत है भारत का पूर्व बल्लेबाज

रोहित शर्मा के खेल से असहमत है भारत का पूर्व बल्लेबाज

देहरादून: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा द्वारा अपील वापस लेने के निर्णय पर भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने असहमति जताई है। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट के इस फैसले पर किसी खिलाड़ी का नहीं बल्कि पूरे टीम का स्टैंड एक ही होना चाहिए।

रोहित शर्मा के फैसले को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि आपको बतौर टीम इस बारे में सोचना चाहिए कि इसे में जो फैसला लेना है, उस पर पूरी टीम की एक ही फिलॉसफी होनी चाहिए। उनका यह भी कहना था कि इस फैसले से शमी का प्रयाश पूरी तरह से अनायास माना जाएगाI

उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि एक तरफ जहां रोहित शर्मा ने दसुन शनाका के खिलाफ इस फैसले को वापल लेकर खेल भावना का परिचय दिया, तो दूसरी तरफ मोहम्मद शमी का क्या, जिन्होंने रन आउट किया। आप किसी खिलाड़ी को दरकिनार कर अपना फैसला बदल नहीं सकते। यही कारण है कि एक टीम की तरफ आपको इस मुद्दे पर अपना फैसला साफ कर देना चाहिए।

दरअसल गुवाहाटी वनडे में जब श्रीलंका की टीम भारत द्वारा दिए गए 374 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब आखिरी ओवर में यह घटना घटी। 98 रन के स्कोर पर खेल रहे श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका स्ट्राइक लेना चाह रहे थे, इस दौरान मोहम्मद शमी ने उन्हें रन आउट किया, लेकिन जब इस बात का पता कप्तान रोहित शर्मा को चला तो उन्होंने अपील वापस ले ली और दसुन शनाका ने अपना शतक पूरा कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments