Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्नी की मौत से दुखी पति ने बेटे के साथ गटक लिया...

पत्नी की मौत से दुखी पति ने बेटे के साथ गटक लिया जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत

रुड़क: भगवानपुर के सरठेडी गांव में एक ग्रामीण ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पहले ग्रामीण की पत्नी की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसी बात से वह परेशान था। आत्महत्या को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही। फिल्हाल दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरठेडी गांव निवासी जोगिंदर (40) दिव्यांग था, वह हलवाई का काम करता था। करीब 15 दिन पहले जोगेंद्र की पत्नी को हार्ट अटैक आ गया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से जोगेंद्र और उसका बेटा शिवम (15) काफी दुखी थे।

शनिवार देर शाम जोगेंद्र ने अपने बेटे शिवम को घर में रखे कीटनाशक देने के साथ बाद उसने खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। इसी बीच परिवार के कुछ लोगों को जब इसका पता चला तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन दोनों को रुड़की के एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां पर शनिवार देर रात उपचार के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस ने दोनों का शव को कब्जे में ले लिया है

भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि दो सप्ताह पहले जोगिंदर की पत्नी की मौत हो गई थी। इसी बात से वह काफी परेशान था। उन्होंने आशंका जताई है कि इसके चलते ही उसने अपने बेटे के साथ मिलकर जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। वहीं मृतक के परिवार के लोग भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments