Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिसंजय निषाद ने भाजपा नेतृत्व, पीएम मोदी और सीएम योगी के सहयोग...

संजय निषाद ने भाजपा नेतृत्व, पीएम मोदी और सीएम योगी के सहयोग और प्यार के लिए दिया धन्यवाद

देहरादून: निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने आज भाजपा नेतृत्व, पीएम मोदी और सीएम योगी के सहयोग और प्यार के लिए धन्यवाद किया हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोरान संजय निषाद ने रामराज्य और रावणराज का जिक्र करते हुए कहा, जिस तरह भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था ठीक उसी तरह पीएम मोदी, सीएम योगी और भाजपा नेताओं ने मुझे प्यार और सम्मान दिया हैं। 5 साल में पार्टी 1 से 11 हो गई है।

संजय निषाद ने आगे कहा, ”राजनीति का जो संकल्प मैंने 12 जनवरी 2013 को निषाद राज के किले पर लिया था जहां भगवान राम ने वनवास में जाते समय कदम रखा था और बड़े भाई निषादराज के गले मिले थे तो दुनिया में शांति आई थी। बदले में निषादराज ने अपने सेना लंका भेजी थी। रावण का वध हुआ था। दो राज्य था एक रावणराज्य और दूसरा रामराज्य। रावणराज खत्म होकर रामराज्य की स्थापनी हुई थी। जिस तरह राम ने निषादराज को गले लगाया था ठीक उसी तरह पीएम मोदी और सीएम योगी ने हमें उसी रामराज्य की स्थापना के लिए और जो पिछली सरकारों ने रावणराज्य का इस्तेमाल करके जनता को दुख दे रही थी उसे रोकने के लिए जिस तरह हमें प्यार दिया उसके लिए धन्यवाद देता हूं।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments