Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसनकी पिता ने खाने में देरी के लिए बेटी को उतारा मौत...

सनकी पिता ने खाने में देरी के लिए बेटी को उतारा मौत के घाट

देहरादून: सिवान में एक पिता ने अपनी उस बेटी की जान लेली जो उसकी देखभाल करती थी। बुधवार की शाम भोजन के लिए पूछने पर महज 14 साल की श्वेता ने पिता को थोड़ी देर ठहरने को कहा था। इतने में पिता आगबबूला हो गया और उसकी पिटाई करने लगा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इधर, चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। जमीन पर उसका शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और आरोपित पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह घटना सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र के भलुई गांव की है। जहाँ मां के निधन के बाद पिता विनोद गोंड की देखरेख बेटी श्वेता ही किया करती थी। ग्रामीणों की के मुताबिक़ विनोद ने कुछ वर्ष पहले इसी तरह अपने बेटे को मार डाला था और अब बेटी की भी हत्या कर दी। विनोद की बड़ी बेटी प्रेम विवाह कर ससुराल में रहती है। पत्नी के निधन के बाद से ही वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि विनोद पूछताछ में सही तरीके से जवाब नहीं दे रहा है। उसकी बातें सनकी की तरह हैं। कभी कह रहा है कि मेरा दिमाग खराब हो गया है। कभी कह रहा है कि मुझे नींद आ रही है। इसे चिकित्सक से दिखाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments