Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसत्यपाल मलिक द्वारा लगाये गये रिश्वत के आरोपों की होगी सीबीआई जांच

सत्यपाल मलिक द्वारा लगाये गये रिश्वत के आरोपों की होगी सीबीआई जांच

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा लगाये गये रिश्वत के आरोपों की अब सीबीआई जांच होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, हमने सीबीआई को इस मामले में पत्र लिखा है। हम चाहते हैं कि सच सामने आए। एक बड़े पद पर आसीन होने वाले शख्स के द्वारा लगाए गए आरोपों का साफ होना बहुत जरूरी है।

बता दें, सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि जब वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे तब कई बड़े औद्योगिक घराने की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत का ऑफर दिया गया था। उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया था और सभी डील रद्द कर दी थीं।  उन्होंने कहा था कि इस फाइल में अंबानी और आरएसएस के एक बड़े अफसर भी शामिल थे।

सत्यपाल मलिक ने दावा किया था जिन विभागों की ये फाइलें थी उनके सचिवों से जानकारी मिली थी कि इसमें कुछ गड़बड़ है औऱ अगर फाइल पास कर दी जाती है तो 150-150 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। उन्होंने कहा था कि इस मामले में वह पीएम मोदी से मिलने गए थे। प्रधानमंत्री ने करप्शन के किसी भी मामले में समझौता करने से मना किया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments