Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसंस्कृत शिक्षा सचिव व संस्कृत विश्वविद्यालय के कुुलपति ने राज्यपाल से की...

संस्कृत शिक्षा सचिव व संस्कृत विश्वविद्यालय के कुुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में संस्कृत शिक्षा सचिव चंद्रेश कुमार यादव एवं उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने भेंट कर विश्वविद्यालय एवं प्रदेश में संस्कृत भाषा के विषय में चल रही गतिविधियों के विषय में अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देववाणी संस्कृत हमारे प्रदेश की द्वितीय राजभाषा है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने प्रदेश में संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय के माध्यम से इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय को छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण एवं सुविधा उपलब्ध कराने के अतिरिक्त प्रयास भी करने चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को शोध हेतु अन्य विश्वविद्यालयों के साथ छात्र विनिमय कार्यक्रम भी साझा करने चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में विश्वविद्यालय में चल रही कठिनाइयों का शीघ्र ही उचित समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया, निदेशक संस्कृत शिक्षा पदमाकर मिश्रा, रजिस्ट्रार गिरीश कुमार अवस्थी एवं निजी सचिव राज्यपाल ललित जोशी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments