Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसंत निरंकारी मिशन ने हरित विश्व की ओर एक सार्थक कदम के...

संत निरंकारी मिशन ने हरित विश्व की ओर एक सार्थक कदम के तहत किया पौधारोपण

देहरादून। निरंकारी मिशन द्वारा ‘वननेस वन चैथे चरण के अंतर्गत मसूरी जोन ब्रांच देहरादून द्वारा मालसी सिनोला वन क्षेत्र में निरंकारी भक्तों ने 125 पौधे लगाए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद सुमेंद्र बोहरा ने भी शिरकत की। उन्होंने निरंकारी मिशन के द्वारा सभी सेवाओं की भूरि भूरि प्रशंशा की। स्थानीय संयोजक नरेश वीरमानी ने यह जानकारी जानकारी देते हुए बताया कि सन् 2021 में वननेस वन नामक मेगा वृक्षारोपण परियोजना का आरंभ किया गया। आज पूरे भारत वर्ष मे लगभग 600 से अधिक स्थानों पर इस परियोजना के तहत 10 लाख वृक्ष लगाए गए। वर्ष 2020 में कोरोना संकट ने हम सभी को प्रकृति की अमूल्य देन, प्राण वायु अर्थात् ऑक्सीजन के महत्व को समझाया जिसके लिए इन वृक्षों का अस्तित्व अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इन वृक्षों की अधिक संख्या के प्रभाव से न केवल आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा वरन् स्थानीय तापमान भी नियंत्रित रहेगा। निरंकारी मिशन समय-समय पर ऐसी कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर ‘पर्यावरण संरक्षण’ और धरती को सँवारने में अपनी अहम् भूमिका निभाता रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments