Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधसरफिरे व्यक्ति ने बेवजह डॉगी को पत्थर मार कर उतारा मौत के...

सरफिरे व्यक्ति ने बेवजह डॉगी को पत्थर मार कर उतारा मौत के घाट

देहरादून: देहरादून के चमनपुरी इलाके में एक सरफिरे व्यक्ति ने सड़क पर सो रहे डॉगी को सिर पर पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपित ने डॉगी के सिर पर पत्थर क्यों मारा इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया तो उसने बताया कि वह पहले भी कई डॉगी मार चुका है। जिसके बाद लोगों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया ।

चमनपुरी निवासी अंकित मीणा ने बताया कि बीते 18 सितंबर को चमनपुरी स्थित दुर्गा मंदिर के बाहर एक डॉगी सो रहा था। इसी दौरान कारगी चौक निवासी राकेश पहुंचा और एक बड़ा सा पत्थर उठाते हुए डागी के सिर पर दे मारा। डॉगी की वहीं पर मृत्यु हो गई।

डॉगी की रोने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हो गए और आरोपित को पकड़ लिया। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित राकेश के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments