Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डरिकॉर्ड श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा का संपन्न होना संतोषजनकः महेंद्र...

रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा का संपन्न होना संतोषजनकः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही श्री बद्री केदार के आशीर्वाद से चार धाम यात्रा के सुरक्षित सम्पन्न होने पर संतोष व्यक्त किया है । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने स्वास्थ्य और व्यवस्था संबंधी दुर्घटनाओं में रिकॉड सुधार लानें के लिए मुख्यमंत्री धामी और रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों की शानदार मेहमाननवाजी के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के मौके पर, आने वाले 6 माह भी अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखने के लिए भगवान बद्री विशाल से कामना की है। उन्होंने कहा, ईश्वर के आशीर्वाद से चार धाम यात्रा के सुरक्षित और व्यवस्थित संपन्न होना सभी उत्तराखंडवासियों के लिए प्रसन्नता की बात हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सरकार के कुशल प्रबंधन की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए उन्होंने कहा, 2013 की आपदा के बाद से यात्रा मार्ग कठिन होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दुर्घटनाओं की संख्या सामान्य से अधिक सामने आ रही थी। जिसको लेकर प्रदेश सरकार ने यात्रा मार्ग में विगत वर्षों में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के अनेकों कार्य किए हैं। यही वजह है कि इस वर्ष हार्ट अटैक एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी घटनाओं में रिकॉर्ड कमी आई है।
उन्होंने ऑल वेदर रोड़ को लेकर सवाल खड़ा करने वाले विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, इस वर्ष चार धाम यात्रा लगभग निर्बाध गति से पूरे यात्रा काल में संचालित हुई है । मानसून सीजन में भी बेहद कम समय के लिए यात्रा बाधित हुई, जो आगे सड़क परियोजना के पूर्ण होने के बाद शून्य हो जाएगी। जबकि पूर्व में यात्रा कई कई दिनों तक, विशेषकर यात्रा सीजन में तो बार बार रुकती थी, जिसके चलते पर्यटन प्रदेश की छवि भी खराब होती थी। लेकिन अब केंद्र सरकार की सड़क परियोजनाओं और राज्य सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चार धाम यात्रा को सुगम और आनंददायक बना दिया है। यही वजह है कि इस यात्रा सीजन में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं । कपाट बंद होने तक भी श्रद्धालुओं का तांता धामों में लगा हुआ था। इस वर्ष की संतोषजनक यात्रा का परिणाम प्रदेश को अगले सीजन में रिकॉर्ड तोड़ तीर्थयात्रियों के रूप ने मिलने जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, पावन चार धामों का पुण्य और यात्रा की चाकचैबंद व्यवस्था देवभूमि विश्व पर्यटन के शीर्ष पर स्थापित होगी। जो राज्य की आर्थिकी में मील का पत्थर स्थापित करने वाला साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments