Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeराजनीतिसौरभ भारद्वाज ने अहमदाबाद में आप पार्टी कार्यालय पर हुई छापेमारी के...

सौरभ भारद्वाज ने अहमदाबाद में आप पार्टी कार्यालय पर हुई छापेमारी के सबूत होने का किया दावा

देहरादून: आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय के एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय पर रविवार को अवैध रूप से छापा मारा। हालांकि गुजरात पुलिस ने इस बात से इंकार किया हैं| परंतु सौरभ भारद्वाज ने उनके पास इस बात के सबूत होने का दावा किया हैं|

सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि अहमदाबाद में उसके कार्यालय में पुलिस की छापेमारी के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। अगर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तलाशी के बारे में सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं तो सारे सबूत दिखाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय पर रविवार को अवैध रूप से छापा मारा। वे जबरन कार्यालय में घुस गए और अदालत के किसी वारंट या आदेश के बिना दो घंटे तक तलाशी लेते रहे।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस के दल ने सभी कम्प्यूटरों को खंगाला, पार्टी कार्यालय में रखे सभी दस्तावेजों की जांच की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।

भारद्वाज ने कहा कि अहमदाबाद पुलिस इसलिए इनकार कर रही है क्योंकि उन्हें पार्टी कार्यालय पर  अवैध तलाशी के दौरान आप के खिलाफ कुछ नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि हमारे पास पुलिस द्वारा अहमदाबाद में हमारे पार्टी कार्यालय में अवैध छापे मारने और तलाशी लेने का सबूत है। हमारे लोग उन पुलिस अधिकारियों को जानते हैं जो वहां गए थे। अगर गुजरात के मुख्यमंत्री एक संवाददाता सम्मेलन करने और छापे से जुड़े सभी सवालों का जवाब देने के लिए राजी हो जाते हैं तो हम सबूत पेश करने के लिए तैयार हैं। 

हालांकि उनके इस दावों का खंडन करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब आप पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किसने की और वास्तव में क्या हुआ।

नवरंगपुरा पुलिस थाना के निरीक्षक पीके पटेल ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई छापेमारी नहीं की गई थी।

पटेल ने बताया कि छापे को लेकर गढ़वी के ट्वीट के बारे में जानकारी मिलने के बाद मैं, व्यक्तिगत रूप से रविवार रात पार्टी कार्यालय गया और विवरण मांगा। लेकिन वहां मौजूद यज्ञेश नामक व्यक्ति सहित पार्टी नेताओं ने गढ़वी के दावे के मुताबिक कोई विवरण नहीं दिया कि कौन आया था और वास्तव में क्या हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments