Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधसड़क हादसे में स्कूल संचालक व बच्चे की दर्दनाक मौत,एक बच्ची की...

सड़क हादसे में स्कूल संचालक व बच्चे की दर्दनाक मौत,एक बच्ची की हालत गंभीर


रुड़की :मंगलवार सुबह खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार स्कूल संचालक और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगमा काटा। ग्रामीणों ने खनन पर रोक लगाने की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव टांडा भागमल निवासी 50 वर्षीय कृष्णकांत का गांव के ही पास ज्ञान गंगा नाम से स्कूल है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी 5 वर्षीय बेटी श्रुति और गांव के ही सात वर्षीय जसवंत उर्फ जस्सी के साथ ही स्कूटी से स्कूल जा रहे थे।
जैसे ही वह स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने कृष्णकांत और जसवंत को मृत घोषित कर दिया। साथ ही श्रुति को गंभीर हालत होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा करते हुए अवैध खनन पर रोक लगाए जाने की मांग की।
लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments