Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश के दौरान विद्यालय की दीवार ढही

भारी बारिश के दौरान विद्यालय की दीवार ढही

गोपेश्वर: दशोली विकास खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छिनका का विद्यालय भवन भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। यहां निर्माणाधीन सड़क के मलबे से विद्यालय भवन के कक्षों की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे कक्ष मलबे से भर गए हैं।

विद्यालय में 43 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। रात्रि को भारी बारिश के दौरान विद्यालय की दीवार ढह गई, जिससे दो कक्ष पूरी तरह से मलबे से भर गए हैं। विद्यालय भवन को भी भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। विद्यालय का बरामदा और एक कक्ष सही हालत में हैं। यहीं कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

प्रधानाध्यापक कुलदीप रावत का कहना है कि विद्यालय भवन की दीवार गिरने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अभिवावक संघ के अध्यक्ष विवेक सती का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा प्राथमिक है। यहां पर निर्माणाधीन सड़क का पानी व मलबा भारी बारिश के कारण बहकर आ रहा है। विद्यालय में हर वक्त खतरा ही खतरा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments