Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधस्कूल जा रही छात्रा को स्कूल बस ने कुचला, मौत

स्कूल जा रही छात्रा को स्कूल बस ने कुचला, मौत

रुद्रपुर: घर से विद्यालय जा रही सात वर्षीय छात्रा को एक निजी स्कूल के बस चालक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बस को घेर लिया। लोग घटना स्थल पर बैठ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर  रोषित लोगों शांत किया। मामला शांत होने के बाद शव पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बमनपुरी बिलासपुर यूपी हाल प्रीत विहार निवासी संदीप शर्मा परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। उसकी 7 वर्षीय पुत्री नेहा शर्मा अपने घर से स्कूल के लिए निकली। तभी जीडी गोयनका स्कूल की बस आई और ड्राइवर बस को बैक करने लगा। जिससे बस के पीछे आ रही छात्रा नेहा बस की चपेट में आकर वह पिछले टायर से कुचली गई। मौके पर खड़े लोगों ने शोर मचाया तो बस चालक ने बस आगे की। नेहा की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नेहा के परिजन वहां आ पहुंचे और नेहा का शव देखकर चीख पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि वहां पर  लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।  लोगों ने चालक पर बिना हेल्पर के बस बैक करने व लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बस में तोड़फोड़ व चालक से भी हाथापाई की कोशिश की गई। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर,एसएसआई कमाल हसन मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में एक मैडम कंडक्टर की सीट पर बैठी थी। बाद में सीओ सिटी अनुषा बडोला पहुंची। उन्होंने चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल ने बताया कि चालक को मय बस के हिरासत में ले लिया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिल कर सांत्वना दी।

शुक्रवार को प्रीत विहार कालोनी में एक स्कूल बस की चपेट में आने से हुई छात्रा की मौत के बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस को भी लोगों का गुस्सा शांत कराने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने रोषित लोगों शांत करा राहत की सांस ली। घटना सुबह करीब 8 बजे की और मामला शांत हुआ कई घंटे बाद।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments