Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की विभागीय अधिकारियों...

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

देहरादून: प्रदेश की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभा कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए। मंत्री ने विभाग द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए जनपदों के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री ने पूर्व में दिये गये निर्देशों के पालन के संबंध में चर्चा की तथा विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “वात्सल्य योजना“ का लाभ ले रहे लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वात्सल्य योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दिये जा रहे पांच प्रतिशत आरक्षण प्राप्त लाभार्थियों के बारे में भी जनपदवार जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने बताया कि हाल ही में वात्सल्य योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दिये जा रहे पांच प्रतिशत आरक्षण प्राप्त करने वाले कुछ लाभार्थी आत्मनिर्भर हुए हैं।

उन्होंने कहा कि डीपीओ जनपदवार वात्सल्य योजना से लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी बच्चों के शार्ट वीडियो बनायें जिसके माध्यम से जनमानस को वात्सल्य योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके।

मंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर अधिक से अधिक बच्चों को विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विज्ञप्ति प्रक्रिया बनाई जाए जिससे आर्थिक रूप से कमजोर अधिक से अधिक बच्चों को योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।

मंत्री ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को जनपदवार सुरक्षा स्थान का निर्माण, विशेष गृह निर्माण तथा पुराने भवनों के जीर्णाेंद्धार करने हेतु दिनांक 31 अगस्त 2023 तक प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय भेजने के निर्देश दिये।

मंत्री ने प्राकृतिक आपदा या दुर्घटनाओं में अपने माता-पिता/संरक्षक/अभिभावकों को खो देने वाले बच्चों या महिलाओं को संरक्षण देने हेतु विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाएं बदस्तूर चल रही हैं। बच्चे तथा महिलाएं निरन्तर विभाग की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों/महिलाओं तथा निराश्रितों के हितों के संरक्षण हेतु हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम अधिकारियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा सुविधाओं को बेहतर और ससमय पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।

इस अवसर पर सचिव, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, हरि चन्द्र सेमवाल, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, महिला कल्याण मोहित चौधरी तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments