Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा संचालित होने तक ऋषिकेश में वीकेंड्स पर बंद रहेंगे स्कूल

चारधाम यात्रा संचालित होने तक ऋषिकेश में वीकेंड्स पर बंद रहेंगे स्कूल

 देहरादून : अब स्कूलों के बच्चे वीकेंड्स पर ऋषिकेश में लगने वाले जाम से परेशान नहीं होंगे I इस संबंध में कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को चारधाम यात्रा संचालित होने तक हर शनिवार को ऋषिकेश के विद्यालयों को बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा। रवि जैन ने बताया कि शनिवार और रविवार को ऋषिकेश तथा आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग रहा है। जिसके चलते शनिवार को स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी दिक्कतें आती हैं। साथ ही अभिभावकों को भी काफी समय लग जाता है।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल से शनिवार को विद्यालय बंद रखने के निर्देश देने का अनुरोध किया। समस्या को गंभीर पाते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मौके से ही जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने स्कूली बच्चों को समस्या से निजात दिलाने के लिए चारधाम यात्रा संचालित होने तक शनिवार को स्कूल बंद किये जाने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र रावत, जयंत शर्मा, प्रमोद नोटियाल, मनोज रौतेला, गणेश रावत आदि अभिभावक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments