Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedस्‍कॉर्पियो ने बारातियों को मारी टक्कर, एक की मौत, 31 घायल

स्‍कॉर्पियो ने बारातियों को मारी टक्कर, एक की मौत, 31 घायल

देहरादून: बारात के स्वागत के दौरान एक स्‍कॉर्पियो ने बारातियों को टक्कर मार दी I हादसे में एक की मौत हो गई है और 31 लोग घायल हो गए।

हरिद्वार के बहादराबाद में धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से आई बरात के स्वागत के समय स्कॉर्पियो कार ने बरातियों को टक्‍कर मार दी। स्कॉर्पियो बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही थी।

घटना में एक बैंड वाला जिसका नाम सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कुल 31 लोग घायल हो गए। घटना से गुस्‍साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

सूचना पर मौके पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने मय फोर्स पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मोके पर लगी भीड़ को हटाया व यातायात सामान्य कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments