Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रेक्षकों व डीएम की उपस्थिति में किया गया ईवीएम एवं वीवीपैट का...

प्रेक्षकों व डीएम की उपस्थिति में किया गया ईवीएम एवं वीवीपैट का द्वितीय रेण्डमाइजेशन 

देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादन हेतु आज ऋषिपर्णा सभागार में विधानसभावार ईवीएम एवं वीवीपैट का द्वितीय रेण्डमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सिगी थॉमस वैद्ययान, सुधा देवी, जयवीर सिंह आर्य, रेनू दुग्गल एवं किरन बी जावेरी, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।जनपद की समस्त 10 विधानसभाओं के 1886 बूथों हेतु ईवीएम एवं वीवीपैट के द्वितीय रेण्डमाइजेशन में 2370 सीयू(कन्ट्रोल यूनिट) 2705 बीयू(बैलेट यूनिट) एवं 2875 वीवीपैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया। 

भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षको एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के सम्मुख राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में हुए द्वितीय ईवीएम एवं वीवीपैट रेण्डमाइजेशन में चकराता विधानसभा क्षेत्र में 230 बूथों के लिए 341 सीयू, 341 बीयू एवं 414 वीवीपैट, विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में 142 बूथों के लिए  171 सीयू, 171 बीयू एवं 211 वीवीपैट, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में 212 बूथों के लिए 253 सीयू, 253 बीयू, एवं 311 वीवीपैट, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 241 बूथों के लिए 292 सीयू, 627 बीयू एवं 358 वीवीपैट, रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 216 बूथों के लिए 270 सीयू,  270 बीयू व 324वीवीपैट, राजपुर रोड़ विधानसभा क्षेत्र में 142 बूथों के लिए 178 सीयू, 178 बीयू एवं 215 वीवीपैट, देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में 154 बूथों के लिए  190 सीयू, 190 बीयू एवं 228 वीवीपैट, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 178 बूथों के लिए 221 सीयू, 221 बीयू एवं 261 वीवीपैट, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में 191 बूथों के लिए  239 सीयू, 239 बीयू व 286 वीवीपैट तथा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 180 बूथों के लिए  215 सीयू, 215 बीयू एवं 267 वीवीपैट द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया, जिसमें रिजर्व मशीने भी शामिल है।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु आज जनपद की समस्त विधानसभाओं के 1886 बूथों के लिए ईवीएम का द्वितीय रैण्डेमाईजेशन किया गया था।

आज हुए द्वितीय रैण्डमाईजेशन में समस्त विधानसभाओं में बनाये गए  बूथों के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट का रैण्डमाईजेशन किया गया है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 शिव कुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार सहित समस्त विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों सहित राजनैतिक दलों से भाजपा से सुभाष बलियान, मठौर सिंह चौहान व हेमंत जुयाल, भारतीय राष्ट्रीय काग्रेंस से शीशपाल सिंह बिष्ट व सुनील अग्रवाल, सीपीआई (एम) से अन्नत आकाश, महेश गुप्ता, कैलाश चन्द्र थपलियाल, नकील अहमद अंसारी, सौरव असवाल, अनिल सिंह सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments