Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसुराज दिवस के पर प्रभारी सचिव व विधायक ने किया चौपाल का...

सुराज दिवस के पर प्रभारी सचिव व विधायक ने किया चौपाल का आयोजन

-विधायक यम्केश्वर ने भी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी।

पौड़ी/यम्केश्वर: सुराज दिवस के मौके पर जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर व स्थानीय विधायक यम्केश्वर रेनू बिष्ट ने यमकेश्वर के ग्रामीण क्षेत्र में संयुक्त रूप से चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान प्रभारी सचिव व विधायक ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई करने के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दीI साथ ही उन्होंने समृद्ध और खुशहाल उत्तराखंड बनाने के लिए स्थानीय लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

रविवार को यम्केश्वर के ग्राम पंचायत मराल रत्तापानी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को लोगों की आजीविका और आर्थिकी में सुधार लाने, उनकी छोटी-मोटी समस्याओं को उनके ही द्वार पर उचित गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निस्तारित करने तथा लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए उनको जागरूक करते हुए विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सर्विस डिलीवरी फास्ट होनी चाहिए, सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मानक के अनुरूप जो सेवाएं दी जानी चाहिये उन्हें गुणवत्तापूर्ण दी जाए तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तेजी से निराकरण किया जाए।

उन्होंने लोगों को ऐसी स्वरोजगारपरक गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया जिसमें उनको परंपरागत बेहतर ज्ञान प्राप्त है और उसको करने का उन्हें अच्छा अनुभव भी है साथ ही जिसका वर्तमान समय में मार्केट में डिमांड भी अधिक है।

इस मौके पर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण से संबंधित ज्ञापन सचिव दिलीप जावलकर को सौंपा।

विधायक यमकेश्वर ने लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों को पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पर्यटन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य और बाल विकास के अंतर्गत बच्चों और महिलाओं को समर्पित विभिन्न योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें।

चौपाल के चलते विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निराकरण किया गया। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतें पेयजल, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेंशन से जुड़ी हुई थी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी अपूर्वा पांडे, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, ज्येष्ठ उप प्रमुख दिनेश भट्ट, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, ग्राम प्रधान मराल संदीप कुमार, कोठार गाँव नीरज पयाल, दमांद ध्यान पाल सिंह, तोली राजकुमारी देवी, जुडड़ा मीनाक्षी देवी, भादसी डबल सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी -कार्मिक तथा स्थानीय जनमानस उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments