Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसचिव शहरी विकास व डीएम को अवमानना का नोटिस जारी

सचिव शहरी विकास व डीएम को अवमानना का नोटिस जारी

नैनीताल। पूर्व के आदेश का अनुपालन नहीं करने के मामले में दायर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की अवमानना याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ ने सचिव शहरी विकास और अल्मोड़ा जिलाधिकारी को कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर अवमानना का दोषी ठहराया है। साथ ही उन्हें अवमानना का नोटिस जारी कर 30 दिसंबर तक अपना जवाब पेश करने को कहा है। अब पूरे मामले की अगली सुनवाई 30 दिसंबर को होगी।
दरअसल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने जनता के हित को देखते हुए नैनीताल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा था कि अल्मोड़ा के एनटीडी से लेकर धार की तूणी तक रोड की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है, जो अति आवश्यक है। क्योंकि, इस रोड पर कई स्कूल हैं, लेकिन रोड की खराब स्थिति और संकरी होने की वजह से अक्सर स्कूली बच्चे चोटिल होते आए हैं। इसके अलावा रोड पर जाम लगने के कारण स्कूली बच्चे तय समय पर स्कूल भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।
मामले को लेकर बीती जून महीने में हाईकोर्ट ने उनकी जनहित याचिका पर सुनवाई कर सरकार को निर्देश दिए थे कि इसकी जांच कर कोर्ट को अवगत कराएं। लेकिन अभी तक सरकार ने इसका कोई जवाब कोर्ट में पेश नहीं किया। पूर्व के आदेश का पालन नहीं करने पर उनकी ओर से विधायक मनोज तिवारी को अल्मोड़ा नगर पालिका, जिलाधिकारी और सचिव शहरी विकास के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करनी पड़ी।
आज सोमवार को सुनवाई के दौरान अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद की ओर से हाईकोर्ट को अवगत कराया गया कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पालिका ने रोड की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए सचिव शहरी विकास व डीएम को 74.48 लाख रुपए का बजट स्वीकृत कराने का अनुमोदन भेजा, लेकिन अभी तक तक बजट नहीं मिला, न ही कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया। ऐसे में आदेश की अवहेलना करने पर कोर्ट ने सचिव शहरी विकास और अल्मोड़ा डीएम को अवमानना का दोषी पाते हुए नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments