Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयसिख्स फार जस्टिस ने किया धमकी भरा पत्र जारी, पंजाबी गायकों को...

सिख्स फार जस्टिस ने किया धमकी भरा पत्र जारी, पंजाबी गायकों को खालिस्‍तानी मूवमेंट का समर्थन करने को कहा

देहरादून: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के कुछ घंटे बाद ही खालिस्‍तानी आतंकी संगठन सिख्स फार जस्टिस ने धमकी भरा पत्र जारी किया है। एसएफजे के प्रमुख गुरुपतवंत सिंह पन्‍नू ने पंजाबी गायकों को धमकी दी है कि अगर उन्होंने खालिस्‍तानी मूवमेंट का समर्थन नही किया तो उनका हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। 

बता दें कि एसएफजे की गतिविधियां कनाडा से संचालित की जा रही हैं और सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या की जिम्‍मेदारी कनाडा में बैठे लारेंस बिश्‍नोई गुट के एक गुंडे ने ली है। पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने इस बात की जानकारी दी है।

खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू इससे पहले भी पत्र और वीडियो संदेश जारी कर पंजाब व हरियाणा में धमकियां देता रहा है। वह मोबाइल पर रिकार्डेड संदेश भी जारी करता रहा है।  

पन्‍नू ने मूसेवाला की हत्‍या का उल्‍लेख करते हुए धमकी वाले पत्र में पंजाबी गायकों  से कहा है, ‘मौत नजदीक है, इसलिए अब खालिस्‍तान रेफरेडम का समर्थन करने का समय आ गया है।’ 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments