Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकंपनी के भीतर सुरक्षा गार्ड ने लगाई फांसी

कंपनी के भीतर सुरक्षा गार्ड ने लगाई फांसी

रुद्रपुर: सिडकुल की एक कंपनी के अंदर सुरक्षा गार्ड का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से कंपनी में हडकंप मच गया। कंपनी के अधिकारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस को घटनास्थल से 35 पन्ने का  लिखा नोट मिला।  जिसमे गार्ड रोज की दिनचर्या लिखता था। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह जिला अस्पताल से मैमो पुलिस चैकी पहुंचा। चैकी प्रभारी पंकज कुमार के मुताबिक हचली सपिया जिला पिथौरागढ़ निवासी दान सिंह धामी की एक साल से सिडकुल की एक ऑटो  कंपनी में गार्ड के पद पर तैनात था। जो सेक्टर एक में मौजूद है। इसकी सूचना कंपनी सिक्योरिटी सुपरवाइजर लाल सिंह ने पुलिस को दी।

सुबह करीब छह बजे दान सिंह का शव प्लांट के अंदर लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके से 35 पन्ने का लिखा हुआ नोट मिला। जिसमें गार्ड ने अपनी दिनचर्या लिखी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी। इस पर परिवार के लोगों के अलावा रिश्तेदार मोर्चरी पहुंचे। चैकी प्रभारी ने बताया कि मौके पर मिले नोट की जांच की जा रही है। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है कि मौत के कारण की जांच की जा रही है।    

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।  इधर सुरक्षा गार्ड के इंचार्ज लाल सिंह ने बताया कि  उसके साथ एक अन्य गार्ड राउंड पर गया तो दान सिंह लटका मिला। उसने सूचना कंपनी अधिकारियों को दी। परिवार में कोहराम मच गया।   फिलहाल पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments