Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में हुए कई ऐतिहासिक कार्यः...

धामी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में हुए कई ऐतिहासिक कार्यः गणेश जोशी

उत्तरकाशी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सीमांत जनपद उत्तरकाशी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर महर्षि वेडिंग प्वाइंट जोशियाड़ा उत्तरकाशी में भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सेवा और सुशासन के 2 साल पूरे होने की बधाई भी दी।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार के दो साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। इन दो वर्षो में कई ऐतिहासिक फैसले राज्य हित में लिए गए हैं। उन्होंने कहा यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त धर्मांतरण कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा हमने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पूरे देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून कहीं लागू हुआ है तो वो उत्तराखंड राज्य में हुआ है। मंत्री ने कहा कि आज पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हो रही हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि, उद्यान, स्वास्थ, शिक्षा, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज हर्षिल के सेब की मांग विदेशों तक की जा रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2025 तक हम अपने सेब के उत्पाद को दोगुना किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एक भारत-श्रेष्ठ भारत और प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार जनता से किए गए अपने वादे को पूर्ण कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं जनता के बीच ले जाने का आव्हान किया।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा पूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद उत्तरकाशी से इस लोक सभा चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक मतों से टिहरी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा की कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात की पुष्टि कर रहा है कि मां गंगा के आशीर्वाद और उत्तराखंड की जनता के समर्थन से अबकी बार 400 पार का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। इस अवसर पर विधायक सुरेश चैहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश चैहान जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व विधायक माल चंद बुद्धि सिंह विधानसभा संयोजक, ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, जगत प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments