Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिशफीकुर्र रहमान बर्क ने बिजली विभाग के अफसरों को दी धमकी

शफीकुर्र रहमान बर्क ने बिजली विभाग के अफसरों को दी धमकी

देहरादून: संभल के सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने बिजली विभाग के अफसरों को धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सपा सांसद ने बिजली विभाग के कर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि बकरीद के मौके पर बिजली चेकिंग के नाम पर छेड़छाड़ की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

उन्होंने बिजली विभाग के कर्मियों को त्योहार के मौके पर पूरी तरह बिजली देने के लिए चेताते हुए धमकी देते हुए कहा बिजली विभाग कई इलाकों में चेंकिंग करते हैं जिसके लिए बिजली बंद भी की जाती है और यहां तक की चेकिंग में पकड़े जाने वालों के कनेक्शन भी काट देते हैं। 10 जुलाई को बकरी ईद मनाई जाएगी। ऐसे में पूरे दिन बिजली की मांग की जा रही है।

बता दें कि सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वे देवी-देवताओं के चित्र छपे कागज में नॉनवेज देने के आरोप में गिरफ्तार होटल संचालक के समर्थन में उतरे थे।

उन्होंने अटपटा बयान देते हुए कहा था कि होटल संचालक ने हिंदुओं की भावनाएं आहत नहीं की हैं, बल्कि भावनाएं तो हमारी आहत हुई हैं। इसके बाद भी हम खामोश हैं क्योंकि हम जानते है कि अब अल्लाह ही हमें सिला देगा। मौजूदा सरकार हमारी कौम को कोई सिला नहीं देगी।

इससे पहले उन्होंने नूपुर शर्मा के विवादित बयान मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार पैगंबर साहब पर टिप्पणी के मामले में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार को चाहिए कि अगर हम लोग गलत हैं तो हमारे खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर नूपुर शर्मा गलत हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments