Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा से निष्काषित होने के बाद हरक सिंह रावत ने जारी किया...

भाजपा से निष्काषित होने के बाद हरक सिंह रावत ने जारी किया बयान

देहरादून: भाजपा से निष्कासन के बाद हरक सिंह रावत ने बयान जारी किया। अपने बयान में रावत ने उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा को सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत समाचार बताते हुए भाजपा द्वारा उन पर की गई कारवाही का ठिकरा भी पार्टी के सर फोड़ा हैं, हालाँकि उनके और उनके पुत्रवधू के टिकट को लेकर चल रही घमासान जगजाहिर है । और इसी कारण शुरू से ही उनके भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की चर्चायें जोरों पर थी। वहीं उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने कि राय भी स्पष्ट कर दी है | साथ ही उन्होंने कहा उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है।

हरक सिंह ने बीजेपी से निष्कासित करने को लेकर सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि , सोशल मीडिया पर एक मनगढ़ंत समाचार को आधार बनाकर उन्होंने इतना बड़ा निर्णय ले लिया जबकि मेरे उनसे सबसे अच्छे संबंध थे लेकिन उन्होंने मुझे से बिना बात किए हुए इतना बड़ा निर्णय ले लिया। मुझे लगता है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि।

कहा कि, मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में अगर नहीं आया होता था तो मैं बीजेपी को 4 साल पहले ही छोड़ देता। मुझे कोई मंत्री पद का शौक नहीं है। मैं सिर्फ काम करना चाहता था। मैं अब कांग्रेस पार्टी से बात करूंगा और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है|

हरक ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है। मैं अब कांग्रेस से बातचीत करूंगा और कांग्रेस में ही जाऊंगा और किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा और बिना शामिल हुए भी मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगा|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments