Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डशंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने दिया मुख्यमंत्री धामी को आशीर्वाद

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने दिया मुख्यमंत्री धामी को आशीर्वाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनपद चमोली के पौराणिक एवं धार्मिक नगर जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने मुख्यमंत्री धामी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी सरकार को साधुवाद दिया है।

इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्योतिष एवं द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधी स्वामी श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा प्रेषित पत्र मुख्यमंत्री को सौंपते हुए ब्रह्मचारी मुकुन्दानंद ने कहा कि जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती तथा उनके शिष्य स्वामी 1008 अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए उनका अभिनंदन किया है।

इस अवसर पर स्वामी श्रवणानंद ब्रह्मचारी, पूर्व धर्माधिकारी आचार्य जगदम्बा प्रसाद सती, डॉ. बृजेश सती, रमेश पाण्डे, भारत नौटियाल, भुवन चन्द बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments