Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डशारदीय नवरात्र पर मंत्री जोशी ने की विशेष पूजा अर्चना

शारदीय नवरात्र पर मंत्री जोशी ने की विशेष पूजा अर्चना

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर जीएमएस रोड़ स्थित कुर्मांचल भवन में अपने पिता स्व. श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर में पहुंचकर शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर विशेष पूजा अर्चना कर माँ दुर्गा का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख सुख समृद्धि की भी कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। यह त्योहार लोगों को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने और उन्हें देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा मान्यता है कि नवरात्रि का व्रत रखने और नौ दिनों तक सच्चे मन से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा से आपके जीवन में आध्यात्मिक शक्ति, ज्ञान, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही सभी दुखों का नाश होता है। मंत्री ने कहा कि हमारी आस्था और श्रद्धा  हमारे त्यौहार समाज को बड़ा संदेश देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments