Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसावन के पहले सोमवार को शिवमयी हुई देवभूमि

सावन के पहले सोमवार को शिवमयी हुई देवभूमि

 देहरादून :सावन के पहले सोमवार को देहरादून सहित उत्‍तराखंड के मंदिरों में भोले के भक्‍तों की लाइन लगी रही। वहीं देहरादून के टपकेश्‍वर मंदिर के दरवाजे तड़के साढ़े चार बजे से भक्‍तों के लिए खोल दिए गए। देवभूमि में बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्‍त भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं।

श्रावण मास के पहले सोमवार को हरिद्वार के शिवालयों में जलाभिषेक को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। आशुतोष की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ जुटी थी। भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक करने को श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

भीड़ नियंत्रित करने को मंदिर समितियों के अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के अलावा बिल्केश्वर महादेव, नीलेश्वर महादेव, दरिद्र भंजन समेत तमाम शिवालयों में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments