Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्ड किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड

 किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड

देहरादून :सावन के पहले सोमवार पर जहां राज्य के मंदिरों में आस्था का सरूर लोगों के सर चढ़ बोल रहा है। वहीं ऐसेे में राज्य की राजधानी देहरादून से बेहद शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। यहा मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी द्वारा छेड़छाड़ कर दी गयी, जिसका पता चलने के बाद परिजनों द्वारा खूब हंगामा काटा गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपित पुजारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चुक्खुवाला स्थित एक मंदिर में सावन का पहला सोमवार होने के चलते एक किशोरी जल चढ़ाने पहुंची । आरोप है कि किशोरी के साथ मंदिर के ही पुजारी द्वारा छेड़छाड़ कर दी गयी। मन्दिर के पुजारी द्वारा किशोरी के साथ की गयी छेड़छाड़ से किशोरी सकते में आ गयी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पुजारी के इस व्यवहार पर खूब हंगामा काटा। जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। मामला शहर कोतवाली क्षेत्रांर्तगत धारा चैकी क्षेत्र का होने के चलते किशोरी के परिजन शिकायत लेकर धारा चैकी पहुंचे। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments