Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग देख हीरो बनने मुंबई निकला किशोर,...

अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग देख हीरो बनने मुंबई निकला किशोर, पुलिस ने वापिस घर पहुँचाया

देहरादून: देहरादून के किशनपुर जाखन, थाना राजपुर निवासी वैभव नौटियाल ने मसूरी में अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग देख बॉलीवुड की चकाचौंध से प्रभावित होकर हीरो बनने कि चाह लेकर मुंबई के लिए निकला किशोर श्यामपुर पहुंच गया। अकेले घूमते किशोर को देखकर चीता पुलिस ने पूछताछ की तो किशोर ने पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

किशोर शूटिंग को देखकर इतना प्रभावित हुआ कि उसके सिर पर हीरो बनने का जुनून सवार हो गया। फिर क्या था किशोर मसूरी से सीधा मुंबई के लिए रवाना हो गया। किशोर के पास मुंबई जाने के लिए रुपए नहीं थे। वह पहले ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में रहता था। मसूरी से पहले वे सीधा श्यामपुर पहुंचा और यहां लोगों से 500 रूपये मांगने लगा। इस दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही चीता पुलिस की टीम की नजर किशोर पर पड़ी। जब पुलिस ने किशोर से बात की तो उसने शूटिंग देखकर हीरो बनने के लिए मुंबई जाने की बात पुलिस को बता दी। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि चीता पुलिस किशोर को श्यामपुर चौकी ले आई। पुलिस ने किशोर के परिजनों से संपर्क किया। आखिरकार पुलिस ने किशोर वैभव नौटियाल को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments