Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वयं सहायता समूह के हिलांस आउटलेट पर अधिकारियों ने की उत्पादों की...

स्वयं सहायता समूह के हिलांस आउटलेट पर अधिकारियों ने की उत्पादों की खरीदारी

रुद्रपुर। विकास भवन स्थित स्वयं सहायता समूह के हिलांस आउटलेट पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अपील पर विकास भवन स्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को क्रय किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 9987 रुपए के विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीददारी की गई।
     इस अवसर पर सीडीओ विशाल मिश्रा ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों की पहुंच देश एवम वैश्विक स्तर पर पहुंचे और स्थानीय उत्पादों को पहचान मिले।
    सीडीओ ने जनता से अपील की कि स्थानीय निर्मित वस्तुओं को ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए और अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि इससे निश्चित ही मातृ शक्ति भी आर्थिकी में वृद्धि होगी और मातृशक्ति सशक्त होगी। खरीददारी करने वालों में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा के साथ-साथ निदेशक परियोजना हिमांशु जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्यौमा जैन सहित सभी भागों के अधिकारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments