Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज महासंघ ने...

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन  

देहरादून। बैरागी कैंप स्तिथ उमा माहेश्वरी आश्रम के महंत स्वामी पूर्णागिरी महाराज द्वारा ब्राह्मणों के प्रति घोर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा उक्त महाराज के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उनकी प्रतिनिधि शालिनी नेगी, एस डी एम सदर को सौंपा।    
ज्ञापन में अभद्र टिप्पणी करने वाले महंत पूर्णगीरी महाराज के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। महासंघ ने सनातन समाज से अपील की है कि उक्त महाराज का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। इस संबंध में नगर के एक और संस्था अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड द्वारा भी एक ज्ञापन एस डी एम सदर को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद मेहता, महामंत्री शशि शर्मा, उपाध्यक्ष थानेशवर उपाध्याय, संगठन मंत्री मनमोहन शर्मा, पीयूष गौड, पूर्व प्रवक्ता डा. वी डी शर्मा, प्रभात डंडरीयाल, सुरेंद्र नाथ भट्ट, सतीश चंद्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा, वी के शर्मा, अश्वनी बहुगुणा, विपुल नौटियाल, जे पी पांडेय, राजेश मोहन, आर सी रतूड़ी, कैलाश डोभाल, एन डी बहुगुणा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments