Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मारी...

नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मारी हैट्रिक

देहरादून : चुनाव के परिणाम के बाद किसी को हाथ जीत लगी तो किसी को हार का सामना करना पड़ा I लेकिन इस बीच प्रदेश में फिरसे भगवा लहराता हुआ नजर आया I वही उत्‍तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत को 1798 वोट से शिकस्त दी I इस बार जीत की हैट्रिक पूरी की। राज्य गठन के बाद हुए पांच विधानसभा चुनाव में चार बार वह यहां से विधायक चुने जा चुके हैं।

सुबोध उनियाल को 27,430 और ओम गोपाल रावत को 25,632 वोट मिले। इस सीट पर छह प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। भाजपा ने फिर से सुबोध उनियाल को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे ओम गोपाल रावत पर दांव खेला। इस तरह सुबोध के सामने एक बार फिर उनके परंपरागत प्रतिद्वंद्वी थे। इससे पूर्व वर्ष 2007 के चुनाव में उक्रांद के टिकट पर लड़े ओम गोपाल ने सुबोध को चार वोट से पराजित किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments