Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क हादसे का शिकार हुई भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया जिला...

सड़क हादसे का शिकार हुई भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया जिला प्रभारी

रुड़की: मंगलवार देर रात मुजफ्फरनगर से लौटते हुए भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया की जिला प्रभारी और उनके कारोबारी पति सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में उनके पति की मृत्यु हो गई जबकि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया।

दरअसल भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया की जिला प्रभारी कविता कश्यप और उनके कारोबारी पति चंद्र किरण रुड़की सुनहरा गांव के निवासी हैं। उनके पति गर्म कपड़ों का कारोबार करते थे। वह जम्मू से कपड़े खरीद कर अलग-अलग जगह उनका व्यापार करते थे। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम के चलते मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए थे।

लेकिन देर शाम को लौटते हुए उनका मंडावली गांव के पास सड़क किनारे हाईवे के बीच खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के कारण एक्सीडेंट हो गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनके पति व्यापारी चंद्र किरण की मौत हो गई, जबकि कविता कश्यप की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए मंगलौर कोतवाली पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश में जुट गई है जिसके कारण दुर्घटना हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments