Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयजल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ऋषि कपूर की आखिरी...

जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’

देहरादून: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है| फरहान अख्तार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा कि आ रहे हैं शर्माजी, हमारी लाइफ में लगाने तड़का। जिसका वर्ल्ड प्रीमियर 31 मार्च को होगा।

अपनी बीमारी के चलते दिग्गज अभिनेता ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उनका किरदार परेश रावल ने निभाया और फिल्म पूरी हुई। तभी से फैंस को उनकी आखिरी फिल्म के आने का इंतजार था।

इस पोस्ट के आते ही ऋषि कपूर के फैंस बहुत खुश हुए और इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। किसी ने लिखा कि ऋषि जी फिर से जिंदा हो गए तो एक यूजर ने लिखा कि प्लीज इसे थिएटर में रिलीज करो। फैंस आखिरी बार ऋशि कपूर को थिएटर में देखना चाहते हैं।

फिल्म की कहानी एक रिटायर हुए व्यक्ति की कहानी है, जो महिला के किटी सर्कल में शामिल होकर कुकिंग को लेकर जुनूनी हो जाता है। यह सेल्फ-रियलाइजेशन और खुद को तलाशने की दिलचस्प और दिल छू लेने वाली कहानी है। ऋषि कपूर के साथ इस फिल्म में सतीश कौशिक, जूही चावला, तारुक रैना, सुहैल नय्यर, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार मुख्य भूमिका निभाएंगे।

31 मार्च को ऐमजॉन प्राइम वीडियो वर्ल्ड वाइड पर फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर हितेश भाटिया हैं। इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हनी तेहरान और अभिषेक चौबे के साथ मिलकर प्रड्यूस किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments