Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डस्पीकर ने कोटद्वार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

स्पीकर ने कोटद्वार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य सचिव के साथ कोटद्वार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु बैठक की। उत्तराखंड पंचम विधानसभा की इन दिनों बजट सत्र चल रहा है, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बजट सत्र के मध्य अपने विधानसभा भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत और स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य सचिव सहित मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोटद्वार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु जरूरी सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को विधानसभा कोटद्वार में मेडिकल कालेज की नितांत आवश्यकता को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कोटद्वार गढ़वाल का प्रवेश द्वार है यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु मेडिकल कॉलेज की भारी आवश्यकता है उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी के श्रीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं काफी बोझ बढ़ गया है जिस कारण कोटद्वार वासी श्रीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज का लाभ नहीं उठा पाते। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि भी हस्तांतरित हो चुकी थी परंतु किसी कारणवश उस पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं हो पाई थी। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने विधानसभा अध्यक्ष को कोटद्वार की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में स्टाफ और डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कोटद्वार बेस हॉस्पिटल के पास इंफ्रास्ट्रक्चर की कोई कमी नहीं है परंतु डॉक्टर की कमी के कारण कोटद्वार वासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का पूर्ण लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं उन्होंने कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में स्टाफ और डॉक्टरों की नियुक्ति करने हेतु आग्रह किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments