Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeराष्ट्रीयसोशल मीडिया पर चल रहे हैशटैग पर बोले जुबिन, अफवाहों पर ध्यान...

सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटैग पर बोले जुबिन, अफवाहों पर ध्यान न देने की कही बात

देहरादून: सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड पर जुबिन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसे लेकर में बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं। साथ ही जुबिन ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।

मीडिया से बातचीत के दौरान जुबिन ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनको देशद्रोही कहा जा रहा है। किसी ने उनसे पूछने की कोशिश भी नहीं की और उनको देशद्रोही करार दे दिया।

उन्होंने कहा कि सालों की मेहनत से जो नाम कमाया किसी ने उसको तवज्जो नहीं दी और फेक ट्रेंड पर भरोसा कर लिया।

उन्होंने बताया कि यूएस में होने वाला कॉन्सर्ट अगस्त में रद्द कर दिया गया था। यह कांट्रेक्ट उनके मैनेजमेंट और हरिजिंदर सिंह नाम के आदमी के बीच हुआ था।

बता दें, यह सारा विवाद जुबिन के यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर है। बताया जा रहा है कि इस शो का आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर हैं और मोस्ट वांटेड अपराधी है। जिस पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments