Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमतदाता सूची में पंजीकरण करवाने के लिए राज्य भर में विशेष अभियान...

मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने के लिए राज्य भर में विशेष अभियान शुरू

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने 26 नवम्बर, 2021 को राजकीय इंटर कॉलेज, कोरबा (साहिया) में ‘‘महिला चौपाल’’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मतदान शपथ दिलवाकर किया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वीप के अन्तर्गत वोटर कार्ड बनाने व मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने के लिए राज्य भर में विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। वहीं अधिक से अधिक लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग करें।

अभियान के चलते 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में 18 साल के युवाओं, महिलाओं को केंद्रित कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। गत चुनाव के आधार पर महिला वोटर की संख्या जिन क्षेत्रों में कम रही वहाँ विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किये जा रहे हैं। चकराता क्षेत्र में महिला वोटर अनुपात कम रहने के कारण मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिनांक 26 नवम्बर, 2021 को राजकीय इंटर कॉलेज, कोरबा (साहिया) में ‘‘महिला चौपाल’’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न बूथ की 11 बीएलओ ने अपने क्षेत्र में वोटर कार्ड बनाने व किसी भी तरह के वोटर कार्ड में संशोधन करने के बारे में चर्चा की।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को खेल द्वारा निर्वाचन के विषय में बताया गया। विशेष तौर पर हैल्पलाईन टोल फ्री नंबर-1950, दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा आदि की जानकारी दी गई। ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर वोट देने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में व्यवहारिक रूप से समझाया गया। उपस्थित महिलाओं द्वारा बहुत से प्रश्न पूछकर जानकारी ली। गांव क्वारना के बुजुर्ग वोटर भवान जोशी (105 वर्ष) द्वारा अपने अनुभवों को बताते हुए सभी से वोट देने की अपील की गई। अंत में समस्त उपस्थित महिलाओं द्वारा जौनसार का लोकनृत्य ‘‘नाटी’’ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को लोक संस्कृति से सरोबार कर दिया।

कार्यक्रम में स्वीप कॉर्डिनेटर सुजाता, स्वीप कन्सल्टेंट अनुराग गुप्ता, विनोद कुमार प्रधानाचार्य, हिमांशू नेगी, कु. मेधा चमोला, स्थानीय महिलाओं, महिला स्वयं सहायता समूह बीएलओ व 18 साल से अधिक आयु के युवाओं ने प्रतिभाग किया।


RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments