Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपरिसीमन के लिए शिक्षा स्वास्थ्य को भी मानक बनाया जाए: यूकेडी

परिसीमन के लिए शिक्षा स्वास्थ्य को भी मानक बनाया जाए: यूकेडी

देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता कर क्षेत्र के आधार पर परिसीमन अभियान का की शुरुआत करने की बात कही। यूकेडी के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल, उत्तराखंड भू-कानून अभियान के संयोजक प्रभात कुमार, उत्तरा पंत और सीमा रावत ने प्रेस वार्ता में कहा कि परिसीमन सिर्फ जनसंख्या के आधार पर नहीं होना चाहिए। इसमें शिक्षा स्वास्थ्य को भी मानक बनाया जाना चाहिए।

वहीं ,आगामी पंचायत निकाय चुनाव में लोगों से गांव से वोट डालने की अपील की जानी चाहिए। इसके लिए उत्तराखंड क्रांति दल जल्द ही एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी, जिससे परिसीमन को लेकर एक जनमत संग्रह बनाया जा सके। यह मसौदा तैयार कर राज्य सरकार को दिया जाएगा। उन्होंने पहाड़ों में कम होती जनसंख्या, घटते विधानसभा क्षेत्र पर चिंता जताते हुए कहा कि यह पहाड़ के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments