Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य आंदोलनकारी हमारी प्रेरणा-हमारे आदर्शः डीएम

राज्य आंदोलनकारी हमारी प्रेरणा-हमारे आदर्शः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को स्वयं बैठक में आमंत्रित कर उनकी की समस्याएं एवं उनके सुझावों से हुए रूबरू। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों का स्वागत किया आपके संघर्षों से हम यहां बैठे हैं, हम आंदोलनकारियों के योगदान के ऋणी है। जिलाधिकारी ने इत्मिनान से उपस्थित सभी आंदोलनकारियों को ध्यान से सुना।
जिलाधिकारी ने कहा कि आन्दोलनकारी की समस्याओं को निस्तारण हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा, जिन बन्दिुओं पर शासन स्तर से निर्णय होना है ऐसे प्रकरणों को शासन को संस्तुत किये जाएंगे। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक के समस्त प्रकरण की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश (प्रभारी अधिकारी) आंदोलनकारी को दिए। 2021 की कट ऑफ डेट से पूर्व जो भी चिन्हिकरण हेतु चयनित हो चुके थे उन सबका रिकार्ड किया तलब।
डीएम द्वारा आंदोलनकारियों की बैठक बुलाने पर अभार व्यक्त किया तथा कहा कि बहुत प्रसन्नता है हुई कि किसी जिलाधिकारी ने हमारी सूद ली। किसी डीएम ने स्वयं हमें बैठक में बुलाया व समस्याएं जाननी चाहीं। आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण, पेंशन, प्रशस्ति पत्र, तथा सम्मान के सम्बन्ध में डीएम से विस्तृत वार्ता की। वहीं आंदोलनकारियों की मांग थी यदि किसी आंदोलनकारी का देहांत हो जिलाप्रशासन से कोई अधिकृत अधिकारी उनके सम्मान पंहुचे जिस पर जिलाधिकारी रोस्टरवार वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार, जगमोहन नेगी, सत्या पोखरियाल, सरोज पंवार, पुष्पलता सिलमाना, सरोज डिमरी, डी.एस गुसांई, सरिता गौड़, सुरेश कुमार, नवनीत गुंसाई, मनोज ध्यानी, सुरेन्द्र कुमार, उर्मिला शर्मा, ओपी उनियाल, प्रदीप कुकरेती जगदीश चौहान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments