Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र बनकर तैयार, डीएम ने दिए...

राज्य का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र बनकर तैयार, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

हल्द्वानी। शुक्रवार को राज्य के पहले नशा शक्ति मुक्ति केंद्र के सफल संचालन के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हल्द्वानी के पांडेय नवाड में राज्य का पहला नशा मुक्ति केंद्र बन चुका है जिसके संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति ने एसपीवाईएम (सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मासेस) का चयन किया गया है। केंद्र की क्षमता 30 बेड की है।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग को केंद्र के संचालन के लिए मेडिकल सुविधा के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ को केंद्र में नियुक्त स्टाफ को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नियमित मॉनिटरिंग को भी कहा जिससे सफलता पूर्वक केंद्र का संचालन हो। डीएम ने कहा कि केंद्र में साइकैट्रिस्ट( मनो वैज्ञानिक) की व्यवस्था का प्राविधान रखा जाएगा जिससे उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी हो और जल्द से जल्द स्वस्थ होकर बाहर निकलकर अपना बेहतर तरीके से जीवन यापन कर सके। तैनात किए गए मनोवैज्ञानिक व मानसिक चिकित्सक द्वारा केंद्र का सप्ताह में दो बार विजिट किया जाएगा। इस के लिए मानदेय की व्यवस्था भी की जाए ।
केंद्र में 30 बिस्तर पुरुषों के अलावा शेष कमरों में कार्यालय, काउंसलिंग, दवाईयों के लिए है। केंद्र में 23 पद है जिसमें मैनेजर, प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर, प्रशिक्षक एवं सुपरवाइजर, लेखाकार, कुक, सफाईकर्मी, चिकित्सक, परामर्शदाता, योग चिकित्सक, नर्स, वार्ड बॉय और गार्ड शामिल है। जिलाधिकारी ने केंद्र हेतु सभी औपचारिकताएं 26 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ हरीश पंत, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, संस्था से चंचल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments