Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डविकास के लिए भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत...

विकास के लिए भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करेंः महाराज

देहरादून। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के बाद भाजपा के स्टार प्रचारक वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी रण में भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
भाजपा के स्टार प्रचारक वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज फिर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कई जनसभाएं कर मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा सरकार को सत्तारूढ़ करने का जनता से आह्वान किया। श्री महाराज ने कहा कि यदि राज्य में विकास चाहिए तो भाजपा को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कीजिए।
श्री महाराज ने मध्यप्रदेश के प्रसवाडा, विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर नानोह कांवरे, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से कालू सिंह ठाकुर, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से गंगा सज्जन सिंह के लिए धुआंधार प्रचार कर कई चुनावी जनसभाओं के माध्यम से भाजपा को विजय बनाने का जनता से अनुरोध किया। इस मौके पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments