Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में सीडीओ ने सुनीं जनशिकायतें

जनसुनवाई कार्यक्रम में सीडीओ ने सुनीं जनशिकायतें

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का अयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 112 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर प्रकरण भूमि विवाद सम्बंधी प्राप्त हुए, इसके अतिरिक्त अवैध निर्माण, अतिक्रमण, आपसी विवाद, धनराशि वापस दिलाने, चैक बांउस एवं सिंचाई, शिक्षा, पंचायतीराज, जल संस्थान, लोनिवि, नगर निगम, पीएमजीसीआई, पूर्ति विभाग, एनएचएआई भूमि  मुआवजा, वन, एमडीडीए आदि विभागों से समबन्धित प्राप्त हुई, जिनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित शिकायत पटल प्रभारी कलेक्ट्रेट को निर्देश दिए की जो शिकायतें प्राप्त हुई हो रहीं उनके निस्तारण की स्थिति की सूचना शिकायत करता को भी उपलब्ध कराएं।
जनसुनवाई में जोहड़ी गांव में रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत पर तहसीलदार सदर को जांच के निर्देश दिए। डोईवाला में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर एमडीडीए को कार्यवाई के निर्देश दिए। थानों में भूमाफियाओं द्वारा खेती की भूमि खुर्दबुर्द्ध करने, की शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाई के निर्देश दिए। फुलसनी में ग्राम सभा व वनभूमि का सीमांकन करने के अनुरोध पर उप जिलाधिकारी विकासनगर एवं वन विभाग को संयुक्त निरीक्षण करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। ईस्ट हॉपटाउन ने कोर्ट के रोक उपरांत भी निर्माण कार्य करने की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को कार्यवाई के निर्देश दिए। नगर निगम ऋषिकेश अंतर्गत व्यक्तिगत भूमि पर सीसी सड़क निर्माण करने की शिकायत पर नगर अधिकारी नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। मटक माजरी में पंचायत की भूमि रजिस्ट्री करने के मामले पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच के निर्देश। सुधोवाला में घर के रास्ते पर पानी की टंकी का निर्माण की शिकायत पर नगर निगम, राजस्व, पुलिस को कार्यवाई के निर्देश दिए। शेरपुर में ग्राम समाज की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा खुर्द्ध बुर्द्ध करने, अवैध प्लाटिंग की शिकायत उप जिलाधिकारी विकासनगर  को कार्यवाही के निर्देश दिए। रेतावाला निवासी एक महिला ने अपने शिकायती पत्र सह खातेदारों द्वारा बिना अनुमति के भूमि विक्रय करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को जांच के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के.एस नेगी, उप जिलाधिकारी सदर दीपक सैनी, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजली रावत, जिला प्रोबेशन आधिकारी मीना बिष्ट, अधि अभि विद्युत राकेश कुमार, लोनिवि, जलसंस्थान, पीएमजीसीवाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments