Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराजस्व संग्रह में कर विभाग ने दर्ज की उल्लेखनीय वृद्धि

राजस्व संग्रह में कर विभाग ने दर्ज की उल्लेखनीय वृद्धि

देहरादून। राज्य कर विभाग उत्तराखंड ने चालू वित्तीय  वर्ष 2023-24 में एसजीएसटी और राजस्व संग्रह  में 30 दिसंबर तक उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इतना ही नहीं विभाग ने राजस्व लक्ष्य का 30 दिसंबर तक 93 फीसदी  लक्ष्य हासिल कर लिया है जो की एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 (माह दिसम्बर तक) में एसजीएसटी (एसजीएसटी व आईजीएसटी  सेटलमेंट) रु0 5596 करोड़ की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 (30 दिसम्बर तक) में  रु. 6119 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो कि लगभग 9 फीसदी  अधिक है। माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्त राजस्व रु. 573 करोड़ की तुलना में माह दिसम्बर, 2023 (30 तारीख तक) में प्राप्त राजस्व  रु. 681 करोड़ है, जो कि लगभग 19 फीसदी  अधिक है l  माह दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य रु. 6611 करोड़ के सापेक्ष रु. 6119 करोड़ की प्राप्ति कर ली गयी है, जो कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य का लगभग 93 फीसदी  है l राज्य कर विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करते हुए विभिन्न analytical tools की सहायता से डाटा के विश्लेषण के आधार पर संभावित करापवंचन को कम करते हुए राजस्व संग्रह में अधिकाधिक वृद्धि किये जाने के प्रयास किये गए हैं, जो राजस्व संग्रह में परिलक्षित भी होते हैं l  राजस्व वृद्धि में बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना का भी महत्वपूर्ण योगदान है l इस योजना के माध्यम से खरीद का बिल प्राप्त करने के सम्बन्ध में उपभोक्ता जागरूक हुए हैं, जिसके फलस्वरूप बीटूसी (व्यापारी से ग्राहक) को की जाने वाली बिक्री को लेखबद्ध किया जा सका है तथा करापवंचन को रोकना संभव हो पाया  है l

ऋषिकेश में 2 जनवरी को होगा बीएलआईपी योजना का पुरस्कार वितरण समारोह                                               
देहरादून। आयुक्त कर डॉ. अहमद इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि’’बिल लाओ ईनाम पाओ’’ योजना के अंतर्गत विजेताओं को पुरस्कार दिये जाने के लिए  02 जनवरी  को ऋषिकेश स्थित राज्य कर कार्यालय के परिसर में वित्त मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल की  उपस्थिति में सुबह 11 बजे  पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में  वित्त मंत्री द्वारा विजेताओं को  स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच तथा इयर पोड  जैसे पुरस्कार वितरित किये जायेंगे l यह समारोह माह अक्टूबर तथा माह नवम्बर, 2023 के  मासिक लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये जाने के लिए आयोजित किया जाना है l 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments