Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहड़ताल पर गए टैक्सी चालक, यात्रियों को करना पड़ा फजीहत का सामना

हड़ताल पर गए टैक्सी चालक, यात्रियों को करना पड़ा फजीहत का सामना

हल्द्वानी। टैक्सी चालकों की हड़ताल से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने और आने वाले लोगों को फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। टैक्सी चालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
टैक्सी यूनियन हल्द्वानी के बैनर तले सभी टैक्सी चालकों ने वाहनों को खड़ा कर दिया। टैक्सी चालकों का कहना है कि फिटनेस सेंटर को निजी हाथों में देने के बाद से टैक्सी स्वामियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड पर भारी संख्या में टैक्सी चालकों ने अपनी टैक्सी को खड़ा कर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि निजी फिटनेस सेंटर द्वारा टैक्स स्वामियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। टैक्सी स्वामियों का कहना है कि पहले आरटीओ कार्यालय से उनके टैक्सियों का फिटनेस करीब ₹700 में हुआ करता था। लेकिन वर्तमान समय में निजी फिटनेस सेंटर में गाड़ियों का फिटनेस शुरू हो गया है। जहां अनफिट के नाम पर उनके गाड़ियों को बाहर कर टैक्सी स्वामियों से मोटा पैसा वसूला जा रहा है। टैक्सी स्वामियों का आरोप है कि उनके टैक्सियों को जब फिटनेस सेंटर में ले जाया जा रहा है तो उनको अनफिट बताते हुए फिटनेस करने के नाम पर करीब हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। जिसे टैक्सी चालक देने की स्थिति में नहीं हैं। टैक्सी चालक संगठनों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग को अवगत करा चुके थे। लेकिन उनके द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments