Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व अन्य प्रतिभाओं को...

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व अन्य प्रतिभाओं को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कोटद्वार के नगर निगम सभागार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित ष्शिक्षक सम्मान समारोह ष्में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान, विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक समुदाय की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, ष्शिक्षक समाज के स्तंभ होते हैं। आपके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम और समर्पण से ही बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है। आप न केवल ज्ञान का दीप जलाते हैं, बल्कि समाज को दिशा और प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। आज हम शिक्षक दिवस पर आपके योगदान को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं।”उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे हमेशा अपने कार्य में उत्कृष्टता बनाए रखें और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। “शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयासों का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आप बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं और उन्हें जीवन की सही दिशा दिखाते हैं। आपकी भूमिका अमूल्य है और समाज आपके योगदान को हमेशा याद रखेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि शिक्षकों की मेहनत और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन करनी चाहिए। “आपकी मेहनत और समर्पण का मूल्यांकन समय के साथ होता है, और हम आपके योगदान की सदैव प्रशंसा करते रहेंगे ।
उद्बोधन में, ऋतु खण्डूडी भूषण ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को भी नमन किया। उन्होंने कहा की पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में दिया गया योगदान अविस्मरणीय है, देशभक्ति से ओत-प्रोत उनका जीवन हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। समारोह में, विभिन्न शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें प्रेरित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता और समर्पण के साथ निभाते रहें और समाज के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करते रहें। इस अवसर पर, विधानसभा अध्यक्ष ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति के कार्यों की सराहना की और उनके द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का आयोजन शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दौरान शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, अनीता आर्य, उमेश त्रिपाठी, नीरू बाला खंतवाल, कमल नेगी, रजत भट्ट, सुनील रावत, सोनिया असवाल, मानेसवारी बिष्ट, मीनू डोबरियाल, गायत्री भट्ट, उर्मिला कंडारी, रानी नेगी, पूनम खंतवाल, अनिरुद्ध ध्यानी, महेश जुगरान, संजीव थपलियाल, कैप्टन धसमान, पिंकी खंतवाल, विजय रावत, राजेंद्र जाजेडी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments